तालचेर प्रशासन की बिचित्र नीती को लेकर जन आसंतोष      ।

तालचेर प्रशासन की बिचित्र नीती को लेकर  जन आसंतोष      ।

अनुराग आचार्य (ब्यूरो चीफ)

अंगुल जिला अंतर्गत आनेवाले तालचेर प्रखंड़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पुर्ण होने के बाद 
मत पेटियां उपजिलापाल कार्यालय में बने अस्थायी स्ट्रांगरूम में रखी गई थी। इस स्ट्रांगरूम की सूरक्षा के मद्देनजर इसे संवेदनशील स्थान घोषित कर इसके चारो ओर के इलाके में घेराबंदी कर धारा 144 लगा दी गई थी। जिससे आसपास की 40 से अधिक छोटी बडी दुकाने प्रभावित हुई है। 
उपजिलापाल कार्यालय के चारदिवारी में से एक दिवार मेघनाथ दिवार के बगल से होकर गुजरने वाली चौडी़ सड़क के किनारे नगरपालिका द्वारा आबंटित 40 से अधिक दुकाने है।जिन्हे धारा 144 के कारण बंद रखा गया है। 
तालचेर में यह चर्चा का बिषय बना हुआ है कि किसी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा प्रखंड़ के इतिहास में पहलीबार ऐसा फैसला लिया गया है। जिससे स्थानीय दुकानदारो के अलावे धारा 144 के कारण लोगो को उपजिलापाल कार्यालय के पास से गुजरने वाली  सड़क मार्ग से यातायात में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।